रेवांचल टाईम्स :- मंडला जिला के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद भुआ बिछिया ने एक फिर से अजीबोगरीबो फरमान जारी कर कार्यालय में अपना काम कराने के लिए आने वाले व्यक्तियों के मुँह किसी तमाचे से नही है बिछिया नगर परिषद हमेशा तानाशाही और मनमानी करने के लिए जानी जाती है वही वेक्सीनेशन नही तो कार्यालय में प्रवेश नही इस आदेश के बाद गरीब लोग आये दिन लोग अपने कामों के लेकर यहाँ वहाँ भटक रहे है वही जानकारी के अनुसार एक महिला नगर परिषद से संबधित कुछ काम करवाने के लिए आई थी पर नगर परिषद के कर्मचारी उस महिला को कार्यालय में घुसने नही दिया गया वो महिला घंटो तक बाहर ही खड़ी रही। पर किसी को उस महिला पर तरस नही आया। पर सवाल ये हैं की नगर परिषद प्रशासन को इस तरह के कोई अजीबोगरीबो फरमान जारी करने का अधिकार किसने दिया है और क्या अधिकार । जो सीधे तौर पर जनता को उनके अधिकार और हितों से वंचित करता हो। जबकि मध्यप्रदेश सरकार हमेशा इस बात जोर दिया है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को विश्वास में लेकर वेक्सिनेशन करने की जरूरत है पर नगर परिषद बिछिया ने अपना अजीबोगररिबो फरमान जारी कर मध्यप्रदेश सरकार कहे बातों पर कालिख पोतने का काम कर रही है वही इस बात को लेकर नगर के लोगो का कहना है इस तरह का फरमान सिर्फ जनता को परेशान करने के लिए ही जारी किया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है हमे नगर परिषद से ऐसी उम्मीद नही थी साथ ही इस तरह के अजीबोगरीबो फरमान से सरकार और जिला प्रशासन और नगर परिषद के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ते जा रहा है।
वही सूचना अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार सरकारी सुविधाओं शासकीय कार्यालय एव नागरिक नोकरी इत्यादि में वेक्सीन से कोई सम्बन्ध नही है लेकिन कार्यालय इस तरह के बोर्ड लगाकर जबर्दस्ती लोगो को परेशान किया जा रहा है।
इनका कहना है
इस सम्बंध में मुझे कोई जानकारी नही है इस बात को आप ने मेरे संज्ञान लाया है मै इसको दिखवाता हुँ
संजय निरुला
मुख्यालय नगर पालिका अधिकारी बिछिया मण्डला



No comments:
Post a Comment