रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के निवास विधानसभा क्षेत्रीय विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले कल पहुंचे क्षेत्र की जनता के बीच इस दौरान ग्राम बाहुर पायली मे वेयर हाउस व ग्राम पंचायत पिपरिया के पोषक ग्राम अमदरी मे पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया।
साथ ही
ज़ब क्षेत्रीय विधायक जनता के बीच पहुंचे तो लोगों ने अपनी समस्याओं से भी रूबरू कराया।
इस दौरान ग्राम बाहुर पायली के ग्रामीणों ने सड़क की मांग रखी व ग्राम मे अधूरे पड़े कार्यों के विषय मे जानकरी दी साथ ही पिपरिया पहुंच कर विधायक ने शनिवार को लगने वाली सप्ताहिक बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर चर्चा की।
वही ग्रामीणों का कहना है ग्राम पंचायत मे आने वाली कोई भी योजना की जानकरी उन्हें नहीं मिल रही और न लाभ तो वही क्षेत्रीय विधायक ने कहा की जल्द ही निवास जनपद पंचायत मे आने वाली 35 ग्राम पंचायतों की जांच हो होगी व दोषी पाए जाने वाले सरपंच व सचिव पर कार्यवाही भी की जाएगी।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment