BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 7, 2021

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस...


     


रेवांचल टाइम्स :- पूरे संपूर्ण देश में छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक दिवस धूमधाम से मनाया गया  छत्रपति शिवाजी महाराज कहा जाता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भारत के महान राजाओं में से एक माना जाता है। यही वजह है कि उनके राज्याभिषेक के दिन को भी महाराष्ट्र समेत पूरे देश में याद किया जाता है। दरअसल, आज ही के दिन यानी 6 जून 1674 को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। 1674 ई. में उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। रायगढ़ में जब उनका राज्याभिषेक हुआ, तब उन्हें छत्रपति की उपाधि भी दी गई थी। कहा जाता है कि 4 अक्तूबर, 1674 को दूसरी बार शिवाजी महाराज ने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की थी शिवाजी महाराज के साथ सबसे हैरान करने वाली घटना तो 1966 में घटी, जब मुगल बादशाह औरंगजेब ने उन्हें कैद कर लिया। कुछ महीनों तक वह उनकी कैद में रहे, लेकिन एक दिन वह मुगल सैनिकों को चकमा देकर वहां से भाग निकले। शिवाजी महाराज मुगलों की कैद से कैसे छूटे, इसके कई किस्से इतिहास में मौजूद हैं। कुछ किताबों के मुताबिक, जेल में जब मिठाई और फल बांटे जा रहे थे, तो वह उसी टोकरी में बैठ कर वहां से भाग निकले और रायगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कई अहम लड़ाईयां लड़ीं और कई किलों पर जीत हासिल की, जिसमें त्रिचूर, जिंजी, मैसूर आदि शामिल हैं। तीन अप्रैल, 1680 को उनका देहान्त हो गया। आज भी उन्हें दुनिया के महान राजाओं में गिना जाता है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment