BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना रॉयल्टी के ढुल रही थी चोरी की रेत बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 14, 2021

बिना रॉयल्टी के ढुल रही थी चोरी की रेत बेचने से पहले पुलिस ने दबोचा



जबलपुर। थाना शहपुरा अंंतर्गत आज सुबह खनिज विभाग ने छापा मारकर अवैध रेत भर रहे चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टे्रक्टर-ट्राली जब्त की गई।

जानकारी अनुसार सुवह मुखबिर से सूचना मिली कि मालकछार रोड शीतलपुर घाट तरफ से एक बिना नम्बर का सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली में चोरी की रेत भरकर ले जायी जा रही है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, मालकछार रोड पर सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर आता दिखा, जिसकी ट्राली में रेत भरी हुयी थी। जिसे रोककर पूछताछ की गई। चालक सुरेन्द्र झारिया उम्र 28 वर्ष निवासी भिटौनी शहपुरा से रेत के परिवहन के संबंध में दस्तावेज पूछने पर रायल्टी नहीं होना बताया, आरोपी ट्रेक्टर चालक द्वारा अवेैध रूप से रेत का परिवहन करना पाया जाने पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

No comments:

Post a Comment