रेवांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के समय से यदि देखा जाए तो नैनपुर नगर में दवाइयों साद सोंग बीड़ी और सिगरेट की भी कालाबाजारी शुरू हो गई है। बाजार में नकली बीड़ी एवं सिगरेट का बंडल भी आ गया है।
नामी कंपनी की बीड़ी एवं सिगरेट में फर्जीवाड़ा चरम पर है। नकली बीड़ी सिगरेट का धंधा प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चल रहा है। नैनपुर नगर में नकली बीड़ी एवं सिगरेट की चर्चा जोरों पर है।
बता दें कि लॉकडाउन के समय से यह व्यापार नगर में अधिक बढ़ गया है थोक विक्रेताओं और स्टाकिस्ट ने कालाबाजारी करना शुरू कर दिया है। स्टाकिस्टों ने लॉकडाउन को देखते हुए लोगों की मजबूरी का फायदा उठा लीजिए अधिक मात्रा में बीड़ी और सिगरेट का माल स्टाक कर लिया था। एवं मनमर्जी के दामों से सामान को बेचने में लगे हैं। लॉकडाउन लगने के बाद बीड़ी और सिगरेट के दाम ऊंचे आसमान को छूने लगे हैं। बीड़ी के बंडल का बक्सा कुछ दिन पहले 178 में रुपये में मार्केट में आसानी से उपलब्ध था, अब उसके दाम 280 रुपये तक पहुंच गए हैं। एक स्पेशल मार्का बीड़ी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इस मार्का का बक्सा 400 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं सिगरेट का पैकेट पहले 4250 रुपये में मार्केट में बिक रहा था, अब उसके दाम पांच हजार रुपये प्रति पैकेट के आसपास पहुंच गए हैं। गुटके के दाम भी दोगुने हो गए हैं। पहले गुटके की एक पूड़ी पांच रुपये में बिक रही थी, अब वही 10 रुपये में बिक रही है। बताया जा रहा है कि इन दामों के बढ़ने के पीछे थोक विक्रेताओं और स्टाकिस्टों का हाथ है। वे स्टाक जमा कर कालाबाजारी करेंगे और मनमर्जी के दाम उपभोक्ताओं से एंठेंगे।
नैनपुर बाजार में कुछ व्यापारियों द्वारा लाखों रुपए की नकली बीड़ी एवं सिगरेट बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से बेची जा रही है रोजाना नैनपुर नगर के फुटकर पान की टपरियों से नकली बीड़ी एवं सिगरेट भारी मात्रा में बिना किसी रोक-टोक के बेची जा रही है।
ऐसा प्रतीत होता है, मानो प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं है जिसकी वजह से अवैध व्यापार करने वाले व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं।
प्रशासन का डर दिखाई नहीं देता धड़ल्ले से नगर में फुटकर पान ठेलों के माध्यम से नशे के रूप में मौत बांटी जा रही है।
सूत्रों की माने तो नैनपुर नगर में इन दिनों नकली बीड़ी का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है।
लाखों की ब्रांडेड नामो की नकली बीड़ी बेरोकटोक नगर में धड़ल्ले से परोसी जा रही है।
जिसमें विभागीय व पुलिस को इसकी खबर ना होने की वजह से खुलेआम नकली बीड़ी, सिगरेट, और नकली पान मसाला का अवैध कारोबार काफी समय से धड़ल्ले से चल रहा है। वैसे तो नकली तेल, घी हो या अन्य नकली माल को बेचने में नैनपुर के अवैध कारोबार का गोरखधन्धा करने वालों का नाम हमेशा फेमस रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर क्षेत्र में हर रोज लाखो रुपये की ब्रांडेड नामो की बीड़ी नकली बना कर मार्केट में सप्लाई कर अवैध कारोबारी राजस्व को लाखों का चूना लगा रहें हैं।
नैनपुर में बनी हुई नकली बीड़ी दूर-दूर क्षेत्रों तक सप्लाई की जाती है। सूत्रों की माने तो नैनपुर में बड़े पैमाने पर नकली बीड़ी बनाने का अवैध कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। हर रोज लाखों रुपये का माल नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों व दूर-दराज क्षेत्रों में जैसे मंडला, जबलपुर,बालाघाट,भेजा जाता है।
नैनपुर नगर की कुछ मुख्य चुनिंदा दुकानों को छोड़कर लगभग सभी दुकानों पर नकली बीड़ी, सिगरेट, नकली पान मसाला आसानी से मिल जाता हैं। जो कि छोटे दुकानदारो को असली प्रिन्ट रेट में दिया जाता है। आपको बता दें कि ब्रांडेड बीड़ी का असली कट्टा 180 रुपये का आता है। वहीं नकली बीड़ी का कट्टा नकली खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामग्री खपाकर मात्र 60 से 70 रुपये में तैयार करके मिल जाता है।
असली पर कमाई केवल तीन रुपये की है वहीं नकली पर कमाई 110 से 120 रुपये की है। इसी लालच में दुकानदार असली के पैसे लेकर लोगो को नकली बीड़ी ओर नकली पान मसाला बेचकर भोली-भाली जनता की जान से खिलबाड़ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये कारोबारी राजस्व को लाखों की क्षति पहुंचा रहे हैं। छोटे दुकानदारो को बड़े व्यापारी असली बीड़ी के पैसे लेकर नकली बीड़ी दे देते है। जबकि छोटे दुकानदारो को इसकी पहचान नही हो पाती और बाद में जब छोटा दुकानदार अपनी दुकान से उसे फुटकर में बेचता है तो बीड़ी पीने के शौकीन उसे तुरंत पकड़ लेते हैं और कहते है कि बीड़ी नकली है। इस तरह से बड़े और थोक के दुकानदार छोटे दुकानदारो के मौलिक अधिकारों का हनन कर रहे है।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:
Post a Comment