BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवास आजादचौक शिवलिंग पर जा रहा है नालियों का गंदा पानी निवास के धार्मिक संस्थान भी मौन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

निवास आजादचौक शिवलिंग पर जा रहा है नालियों का गंदा पानी निवास के धार्मिक संस्थान भी मौन...



रेवांचल टाइम्स:– निवास के वार्ड नंबर 8 में प्राचीनकालीन शिवजी भगवान का शिवलिंग रूप बिराजमान है। कहने को तो नगर परिषद निवास कभी कभार औपचारिकता निभाने के लिए इन नालियों की सफाई करा कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर लेती है, लेकिन लगता है कभी एमपीआरडीसी के साथ मिलकर इस समस्या के स्थायी समाधान का कभी प्रयास ही नही किया गया।




निवास के धार्मिक व्यक्ति तथा संस्थान भी है मौन--





जब भी इस मार्ग में पानी भरता है तो नालियों में बहने वाला लोगों के स्नानागार तथा शौचालय का पानी भी सड़क में भर जाता है और जब भी कोई वाहन मंदिर के किनारे से निकलता है, तो ये गंदा पानी शिवलिंग तथा पूरे मंदिर के अंदर छिटक कर पहुँच जाता है।क्या निवास के धार्मिक संस्थान या लोगों को इससे फर्क नही पड़ता कि उनके धार्मिक मंदिर के अंदर स्नानागार तथा शौचालय का गंदा पानी जा रहा है । अगर आप सभी की भावनाओं को ठेस पहुँचती है तो कृप्या आप लोग आगे आये और मंदिर की इस समस्या का स्थायी निराकरण करवाने में सहयोग प्रदान करें।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment