BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने किया भावल, बैहर, विजयपुर एवं मानिकसरा का दौरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 7, 2021

कलेक्टर ने किया भावल, बैहर, विजयपुर एवं मानिकसरा का दौरा



मण्डला 7 जून 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बीजाडांडी एवं नारायणगंज क्षेत्र के अंतर्गत भावल, बैहर, विजयपुर एवं मानिकसरा का दौरा किया। उन्होंने भावल में पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए सरपंच से स्थानीय विकास कार्य एवं कोविड टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार अनिल जैन एवं पटवारी से स्थानीय क्षेत्र में चल रहे ड्रोन सर्वेक्षण कार्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि आबादी सर्वेक्षण का कार्य जल्द पूरा करें।

श्रीमती सिंह ने बैहर एवं मानिकसरा में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय है। उन्होंने सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे सभी अपने-अपने वार्ड एवं आसपास के क्षेत्र में कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी लें। कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि पहले वे स्वयं टीका लगवाएं। इसके पश्चात सभी को टीकाकरण की प्रेरणा दें। उन्होंने ग्रामीणों से टीकाकरण के संबंध में भ्रांतियों की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित स्थानीय बीएमओ ने कोविड टीकाकरण से संबंधित लोगों की भ्रांतियों को दूर करते हुए टीकाकरण के सकारात्मक पक्षों के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि कोविड टीकाकरण से संबंधित अनावश्यक भ्रांतियां फैलाने वालों के विरूद्ध अब कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

श्रीमती सिंह ने बैहर एवं मानिकसरा के ग्रामीणों से स्थानीय रोजगार, मनरेगा, खेती, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने पेयजल की समस्या वाले गांवों में प्राथमिकता से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्हें स्वयं टीका लगाते हुए अपने क्षेत्र में अन्य को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले से क्षेत्र में कुपोषण की स्थिति, गर्भवती महिलाओं की जांच, पूरक पोषण आहार वितरण आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विजयपुर आंगनवाड़ी केन्द्र में वृक्षारोपण भी किया।

श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैहर एवं मानिकसरा में विशेष कैम्प लगाकर कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार इस क्षेत्र में पात्र किसानों का चयन कर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों का चयन कर पशुपालन एवं मुर्गीपालन का लाभ देने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एसीईओ श्री मरावी, तहसीलदार नारायणगंज अनिल जैन, सीडीपीओ मनीषा तिवारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment