BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लगभग् 80 लाख की लागत् से बना ऑक्सीजनयुक्त कोविड अस्पताल....जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर 70 एवं नैनपुर में 30 बेड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 25, 2021

लगभग् 80 लाख की लागत् से बना ऑक्सीजनयुक्त कोविड अस्पताल....जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर 70 एवं नैनपुर में 30 बेड

मण्डला 25 जून 2021


केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय एवं मॉयल के सहयोग से मंडला जिले में 100 बेड कोविड केयर अस्पताल का निर्माण हुआ है। जिला मुख्यालय के जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में ऑक्सीजनयुक्त 70 बेड तथा नैनपुर में 30 बेड का अस्पताल भारत सरकार के उपक्रम मॉयल ने बनाया है। जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए कोविड अस्पताल में 250 क्यूबिक मीटर के 5 माईक्रो सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार नैनपुर में बनाए गए कोविड अस्पताल में 30 ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा दी गई है। मंडला जिले में 100 बिस्तर कोविड केयर अस्पताल को लगभग् 80 लाख की लागत् से एक माह से कम अवधि में तैयार किया गया है। मॉयल के अधिकारी श्री ठाकरे ने बताया कि जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में बनाए गए 70 बेड के लिए एक दिन में 2 से 3 सिलेंडर ऑक्सीजन की आवश्यकता रहेगी। ट्रेनिंग सेंटर में 5 माईक्रो सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। इसी प्रकार मॉयल के द्वारा कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment