BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर, लगेंगी 40000 सफेद एलईडी ..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 11, 2021

दूधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर, लगेंगी 40000 सफेद एलईडी .....



जबलपुर। स्मार्ट सिटी के द्वारा शहर में लगाए 40000 सफेद एलईडी लाइट्स लगाए जाने की योजना है। जिसके चलते अब शहर की सड़कें दूधिया रोशनी से नहाएंगी। इस योजना से जहां एक ओर शहर की सुविधाओं में इजाफा होगा तो वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों में एलईडी लाइट्स लगने से प्रतिमाह 2 करोड़ की बचत भी होगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई स्मार्ट सिटी की बैठक में लिया गया।

46 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें
स्मार्ट सिटी की आहूत बैठक में एलईडी लाइट्स लगाने के साथ ही साथ सडकों का निर्माण भी होगा। ताकि परिवहन सुगमता के साथ हो सके। इस हेतु स्मार्ट सिटी ने 46 करोड़ की लागत से शहर को सड़कों की सौगात दी है। इतना ही नहीं बैठक में आईटी पार्क के सामने 22 करोड़ की लागत से नई सड़क के निर्माण के साथ ही साथ 24 करोड़ की लागत से बिरसा मुंडा चौक से महाराजपुर बायपास तक सड़क बनाई जाएगी। ताकि शहर के नागरिकों को आवागमन में एक ओर सहूलियत तो दूसरी ओर समय की बचत होगी।

15000 पौधों का होगा रोपण
बैठक में प्रमुख रुप से शहर में पौधारोपण को प्रोत्साहन देकर पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके चलते मदन महल पहाड़ी 15000 पौधों का रोपण किया जाएगा।
वर्चुअल तरीके से बैठक में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, निगमायुक्त संदीप जीआर, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती निधि सिंह राजपूत एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment