BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
100 बिस्तर कोविड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण 25 जून को, लोकार्पण स्थल जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, समय शाम 4.30 बजे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 25, 2021

100 बिस्तर कोविड अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण 25 जून को, लोकार्पण स्थल जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर, समय शाम 4.30 बजे


रेवांचल टाइम्स = केंद्रीय इस्पात मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम मॉयल मैग्नीज इंडिया लिमिटेड द्वारा केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की पहल से मंडला एवं नैनपुर सहित 100 बिस्तरों का सर्व सुविधा युक्त ऑक्सीजन बेड लगाए गए हैं जिसका लोकार्पण 25 जून को वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। यह वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम मुख्यालय के जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा।


 वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके, विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम, भीष्म द्विवेदी सहित जिले के अधिकारी एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।


नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment