BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाइवे पर अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत 5 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 16, 2021

नेशनल हाइवे पर अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत 5 घायल





रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में करौंदी गांव के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार की शाम एक अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो व बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे करौंदी के संजयनगर निवासी 30 वर्षीय युवक अमरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं पिकअप वाहन घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। मोटरसाइकिल सवार सहित ऑटो में सवार 5 घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में भर्ती कराया गया है। शहपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में बताया गया कि डिंडौरी की ओर से जबलपुर तरफ जा रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ऑटो चालक युवक अमरसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं ऑटो के आगे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति व ऑटो में सवार 4 लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस वाहन द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा पहुंचाया जहां घायलों का उपचार जारी है। शहपुरा पुलिस ने मर्ग व मामला कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं फरार वाहन की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment