वर्दी ने दिखाई हमदर्दी...
रेवांचल टाइम्स :- आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाला थाना शहपुरा के बिछिया चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी इन दिनों जरूरतमंदों के लिए बने मसीहा आज बिछिया वार्ड नंबर 2 में अचानक आए आंधी-तूफान एक गरीब का आशियाना की छत पूरी तरह हवा में उड़ गई जहां एक और कुछ लोग अपनी जेब भरने के लिए किसी भी मौके को नहीं छोड़ते वही इंसानियत दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी द्वारा लगातार अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं बारिश और हवा तूफान में कमलेश चौधरी नामक का आशियाना हवा में तिनके की तरह बिखर गया जिसकी जानकारी जब बिछिया चौकी प्रभारी मनोज त्रिपाठी को लगी तो उन्होंने तत्काल मौके में पहुंच पीड़ित परिवार को तत्काल सीमेंट शीट पाइप सीमेंट बुलवा मिस्त्री लगाकर उसके घर की छत की मरम्मत करवा रहे हैं इतनी हमदर्दी देख पीड़ित परिवार की आंखों में आंसू छलक पड़े और उनके रहने के साथ-साथ खाने-पीने का भी इंतजाम बिछिया थाना प्रभारी द्वारा किया गया कार्य एक सराहनीय और मानवता दिखाई।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ।
No comments:
Post a Comment