BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्र शहपुरा का लिया जायजा केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 13, 2021

एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्र शहपुरा का लिया जायजा केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार...



रेवांचल टाईम्स :- आदिवासी बहुल्य जिला डिंडोरी में खरीदी केन्दों का sdm ने लिया जायजा वही बरसात में भीगे हुए गेंहू को तत्काल सुखाने कीं व्यवस्था करने दिये निर्देष



शहपुरा। एसडीएम अंजू विश्वकर्मा नेे गेहूं खरीद केंद्र शहपुरा पर अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खरीदी के्रन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारी शहपुरा को निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों को सभी संबंधित आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं साथ ही लापरवाही के कारण जो गेंहू भीग गया है उसको पूरा बोरो से खाली करवा सुखवाने के लिए निर्देषित किया साथ ही ऐसी लापरवाही आगें ना बरतने के लिए कहा ।

एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल दर पर गेहूं की खरीद की जाए। केंद्र पर किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, टेंट आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए। केंद्र समय से खोले जाएं। एसडीएम ने इस दौरान केंद्र पर बोरा, तौल मशीन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। एसडीएम अंजू अरुण विश्वकर्मा, सहकारिता निरीक्षक प्रवीण नामागें ,समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं लापरवाही के कारण गेंहू के भीगंने पर सहकारिता निरीक्षक प्रवीण नामांगे से बात की गई तो उन्होने पूरे मामले में गोल मोल जबाब देते नजर आये साथ ही के्रन्द्र प्रभारी का बचाव करते नजर आये।

No comments:

Post a Comment