BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मी में पक्षियों के कंठ न सूखें, पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए निवास NSS ने चलाया अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 5, 2021

गर्मी में पक्षियों के कंठ न सूखें, पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए निवास NSS ने चलाया अभियान...



रेवांचल टाईम्स :- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई निवास के कार्यक्रम अधिकारी डॉ कन्हैया लाल धुर्वे के निर्देशानुसार पक्षियों को पानी की व्यवस्था किया जा रहा है। स्वयंसेवकों की ओर से मानवता अभियान शुरू किया गया है। स्वयंसेवक अपने घर के आंगन, छत या आसपास पक्षियों के लिए भोजन और जलपात्र की व्यवस्था कर रहे हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी मिट्टी के बर्तन में पानी रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि वे गर्मी में जीवित रह सकें।


वहीं पशु-पक्षियों की सेवा सर्वोपरि

      राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई निवास के कार्यक्रम डॉ. कन्हैया लाल धुर्वे ने कहा कि पशु-पक्षियों की सेवा सर्वोपरि है। संकट की इस घड़ी में हमें मानवता का परिचय देते हुए घर में रहकर इनकी सेवा के लिए कदम उठाने की जरूरत है। ताकि तेज गर्मी से इन्हें राहत मिल सके। घर में बचे हुए व्यर्थ भोजन,पानी और रोटी को तत्काल इन्हें दे देना चाहिए।

      इस अभियान में सभी एनएसएस स्वयंसेवक में जैसे आनंद कुमार मरावी, रामकेश मरावी, मन कुमार,मिथलेश मरावी,साधना मरावी के द्वारा कोविड-19 कि नियमों के पालन करते हुई ,घर पर रहें सुरक्षित रहें 2 गज दूरी मार्क्स है जरूरी और जो स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं उन्हें  डॉक्टर धुर्वे सर ने  सभी छात्र छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी, और उन्होंने कहा कि कोविड-19 की सभी नियमों का सभी स्वयंसेवक पालन करें और लोगों को भी बताएं कि ज्यादा ही जरूरी अगर कोई काम आता है तभी घर से बाहर निकले अन्यथा घर से बाहर ना निकले और बार-बार साबुन से हाथ धोए और आपसी दूरी भी बनाए रखें।


     रेवांचल टाइम्स की टीम आपसे इंटरनेट मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घर की छत पर जलपात्र अवश्य रखें, ताकि आसमान या वृक्षों में बैठे पक्षियों को पहुुंचने में बाधा उत्पन्न् न हो।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment