BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Unlock: न्यू गाइडलाइन के साथ 1 जून से हटाए जाएंगे Covid-19 प्रतिबंध, आगे पढ़िए और मुख्यमंत्री शिवराज क्या बोले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 22, 2021

MP Unlock: न्यू गाइडलाइन के साथ 1 जून से हटाए जाएंगे Covid-19 प्रतिबंध, आगे पढ़िए और मुख्यमंत्री शिवराज क्या बोले



मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में अब कमी आने लगी, जिसे देखते हुए सीएम शिवराज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की. जिन जिलों में मरीज कम हैं, वहां कुछ दिनों बाद ढील दी जाएगी, वहीं इंदौर, भोपाल जैसे संभागों में 1 जून से जनता कर्फ्यू में राहत मिलेगी. यहां जानिए आज राज्य के अलग-अलग जिलों में कोरोना को लेकर क्या कुछ खास रहा.

इंदौरियों को 1 जून से राहत के आसार
इंदौर जिला कलेक्टर ने निर्देश जारी करते हुए 28 मई तक सख्त गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए. हालांकि सीएम शिवराज ने मीटिंग के बाद निर्देश दिए थे एक जून से किसी भी तरह जन जीवन सामान्य करने के इंतजाम किए जाए. इसी को देखते हुए इंदौर में एक जून से किराना, फल और सब्जी की दुकानों को खोला जाएगा. कंस्ट्रक्शन, लेबर सेवाओं को छूट मिलेगी. ज्यादा संक्रमण वाले इंलाकों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे.

इंदौर में कम हो रहे मरीज
कंटेनमेंट जोन में टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश हैं, कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा. जिले में अब मरीजों की संख्या भी हजार से कम होने लगी. शुक्रवार को यहां 863 मरीजों की पुष्टि हुई, वहीं 2001 मरीज ठीक भी हुए. जिले में इस वक्त 9432 एक्टिव मरीज हैं.

धार में 31 मई तक लॉकडाउन
धार जिले में सुरक्षा व्यवस्था के नजरिए से 31 मई रात 10 बजे तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई. जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ने फैसला लेते हुए पुरानी पाबंदियों को ही लागू रखने का फैसला किया.

ग्वालियर के गांवों में घटा पॉजिटिविटी रेट
ग्वालियर जिले में कुछ दिनों पहले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी, गांवों में बहुत केस आ रहे थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन मामलों में भी कमी आने लगी, अब ग्वालियर के गांवों में संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत रह गई है. जिले की 255 में से 78 ग्राम पंचायतों को कोरोना मुक्त भी घोषित किया जा चुका है. यहां पिछले 10 दिनों से कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया.

भोपाल में 31 मई तक विवाह नहीं
भोपाल उन जिलों में से है, जहां मरीजों की संख्या अब भी चिंताजनक है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में 31 मई तक शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया. कोरोना कंट्रोल करने के लिए जिला कलेक्टर ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि इस दौरान भीड़ इकट्ठा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment