भोपाल| मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल की परीक्षा रद्द कर दी है. वहीं हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं. कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी.
आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट
हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षाएं ना होने पर अब आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा. 12वीं की परीक्षा को अभी स्थगित कर दिया गया है और इस पर सरकार बाद में फैसला लेगी.
20 मई को होनी थी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आगामी 20 मई से होनी थीं. हालात को देखते हुए 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं. 20 दिन पहले छात्रों को परीक्षाओं के आयोजन की सूचना दी जाएगी.
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं रद्द
बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर चुका है. सीबीएसई भी आंतरिक आकलन और प्री बोर्ड एग्जाम के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को आगे प्रमोट करेगी. यदि कोई छात्र उसे मिले अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उसे हालात सामान्य होने पर परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

No comments:
Post a Comment