BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब MP के इस जिले में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी....देखिए कही आपका शहर तो नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 13, 2021

अब MP के इस जिले में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी....देखिए कही आपका शहर तो नहीं



भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कुछ कमी आई है. हालांकि अभी भी यह खतरनाक स्तर पर बनी हुई है. ऐसे में हालात को देखते हुए एमपी के धार जिले में कोरोना कर्फ्यू को अब 24 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. बता दें कि पहले यह पाबंदी 17 मई तक लागू थी, जिसे अब 24 मई कर दिया गया है.


इन पर रहेगी पाबंदी

जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी या किसी भी प्रकार के आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. पूर्व में जारी अनुमतियां भी रद्द कर दी गई हैं. साथ ही सब्जी मंडियां सप्ताह में केवल दो दिन सोमवार और गुरुवार को ही खुलेंगी. हालांकि खेती-किसानी की दुकानें चालू रहेंगी. किराना सामान की दुकानदार होम डिलीवरी कर सकेंगे.




लॉकडाउन का दिख रहा असर


कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है. संक्रमण की दर एमपी में कम हो रही है. लेकिन अभी भी संक्रमण की दर काफी ज्यादा है. यही वजह है कि एहतियातन विभिन्न प्रशासन अभी भी सावधानी बरत रहे हैं.


एमपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8419 नए मामले सामने आए हैं. पिछले एक माह में यह सबसे कम आंकड़ा है. इससे पहले 12 अप्रैल को 8998 केस मिले थे. राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी 13 फीसदी से कम हो गया है. प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 7 लाख के पार पहुंच गया है. इनमें से 4 लाख से ज्यादा मरीज पिछले 42 दिन में मिले हैं.



No comments:

Post a Comment