BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 20, 2021

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया



मण्डला 20 मई 2021



 

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गृहभेंट कर स्क्रीनिंग कर तथा सर्दी, खांसी, जुकाम के रोगियों को चिन्हित कर, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के दलों द्वारा 1 दिन में लगभग 100 घरों में सम्पर्क किया जा रहा है। साथ ही सुपरवाइजर्स के दल भी तैनात किए गये हैं जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के दलों की मॉनिटरिंग करेंगे। सुपरवाइजर्स के दल को जुकाम, खांसी, बुखार जैसे रोगों से संबंधित उपचार के लिए एन्टीबायोटिक टेबलेट, एन्टी पायरेटिक, एन्टासिड, विटामिन व इम्यूनिटी बूस्टर टेबलेट के साथ-साथ सेनेटाइजर, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसे उपकरण भी दिए गए हैं। सुपरवाइजर्स के दल मरीजों में रोगों के लक्षणों के आधार पर दवाई वितरित करेंगे तथा गोलियां सेवन करने की विधि समझायेंगे। आवश्यकता होने पर कोविड के संभावित रोगियों का टेस्ट फीवर क्लीनिक के माध्यम से कराया जायेगा। कोविड मरीजों को होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी जायेगी तथा यदि घर में जगह नहीं है तो संस्थागत क्वारेंटिन किया जायेगा।

19 मई 2021 को 1224 प्राथमिक टीमों द्वारा 14119 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 67315 व्‍यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया। हर टीम को टेंपरेचर पता करने के लिए थर्मल गन दी गई है टीम द्वारा सभी का टेंपरेचर नापा जा रहा है, सर्दी जुखाम की जानकारी ली जा रही है एवं रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। संदिग्ध मरीज एवं पॉजिटिव मरीज की नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें उच्च संस्थाओं में रेफर भी किया जा रहा है। 19 मई 2021 को 1224 टीमों द्वारा 14119 घरों में 67315 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें 523 संदिग्ध मरीज चिन्हाकित किये गये। 309 सुपरवाइजर टीम द्वारा भी घरों का सर्वे किया गया एवं 139 सस्पेक्ट मरीजों को चिन्हांकित किया गया। इसी प्रकार सुपरवाइजर टीम द्वारा 384 व्यक्तियों को दवा किट का वितरण किया गया।

No comments:

Post a Comment