मण्डला 13 मई 2021
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 15 मई को जिला मंडला आगमन हो रहा है। दौरा कार्यक्रम अनुसार केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 15 मई को प्रातः 11:30 बजे बीजाडांडी पहुंचकर विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद राज्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे नारायणगंज पहुंचकर विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक लेंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 3 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। इस्पात राज्यमंत्री 16 मई को दोपहर 2 बजे निवास में विकासखण्ड स्तरीय क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक में शामिल होंगे तथा सायं 6:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 17 मई को प्रातः 10 बजे जेवरा से मेहंदवानी डिण्डौरी के लिए रवाना होंगे एवं सायं 7 बजे वापस जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 18 मई को दोपहर 12 बजे मंडला पहुंचकर सर्किट हाऊस में अल्प विश्राम करेंगे तथा 2:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 19 मई को दोपहर 12 बजे जेवरा से मंडला पहुंचेंगे एवं 12 बजे जिला प्रशासन की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे झुलपुर पहुंचकर मंडला विधायक देवसिंह सैयाम से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात् सायं 4:30 बजे मंडला सर्किट हाउस में अल्प विश्राम करेंगे। सायं 6:30 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 20 मई को प्रातः 6 बजे जेवरा से जबलपुर रवाना होंगे।

No comments:
Post a Comment