BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नर्स सिरिंज को केवल चुभा कर कूड़ेदान में फेक रही थी covid वैक्सीन....लोगो ने पुछा तो बोली मेरा मूड ख़राब है......पढ़ें पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 30, 2021

नर्स सिरिंज को केवल चुभा कर कूड़ेदान में फेक रही थी covid वैक्सीन....लोगो ने पुछा तो बोली मेरा मूड ख़राब है......पढ़ें पूरी खबर



 एक तरफ जहां देश में वैक्सीन के कमसे कम वेस्टेज हेतु सरकार और स्वास्थ विभाग दिन रात मेहनत कर रहा है वहीं पर उत्तर प्रदेश में एक नर्स द्वारा वैक्सीन लोगों को लगाने कि बजाये भरी सिरिंज कचरे में फेंकने की बात सामने आई आरोपी नर्स निहा खान द्वारा वैक्सीन ख़राब करने कि घटना बेहद ही शर्मनाक और हैरान करने  वाली है फिलहाल मामले की जांच हेतु अलीगढ़ के सीएमओ ने कमिटी गठित कर दी थी, कमेटी द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट की जमा कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 से 44 वर्ष के लोगों को Covid-19 का टीका लग रहा था. वहां ANM निहा खान पर लोगों को टीका लगाने की जिम्मेदारी थी, स्वास्थ्य केंद्र पर निहा खान के साथ काम कर रहे स्टाफ ने देखा कि नेहा खान टीका लगाने की जगह सिरिंज को केवल चुभा रही और लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में फेंक रही थी, इस बात को लेकर जब स्टाफ ने उसको टोका तो उसने कहा कि 'मेरा मूड खराब है' और इसके बाद वहां से हट गई लेकिन तब तक वो 29 लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में फेंक चुकी थीं.

No comments:

Post a Comment