BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर ने की कोरोना नियंत्रण की समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, May 7, 2021

मण्डला: कलेक्टर ने की कोरोना नियंत्रण की समीक्षा





मण्डला 7 मई 2021कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले में कोरोना नियंत्रण की स्थिति के संबंध में विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक कोरोना काल में गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने डॉक्टरों से उपलब्ध स्टॉफ के संबंध में चर्चा की। बैठक में जिला कोविड प्रभारी डॉ. सुनील यादव से कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, उनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगाएं। कलेक्टर ने जिले में दवाई एवं रेमडेसीविर सहित अन्य जरूरी दवाओं की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एमएमयू टीम के डॉक्टरों की भी ट्रेनिंग सुनिश्चित कराएं ताकि प्रथम पंक्ति के संक्रमित होने की स्थिति में आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के पात्र व्यक्तियों को अब प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी सीईओ जनपद को आयुष्मान कार्डधारियों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज मुहैया होने की जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment