रेवांचल टाइम्स - भारत देश आज करोना जैसी महामारी से लड़ रहा है जिसके चलते अनेक संगठन इस महामारी के संकटकाल में सेवाएं दे रहे हैं। अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इन संगठनों में सर्वश्रेष्ठ हैं। अतः संगठन के पूर्व जिला सियोंजक रहीश ठाकुर एवं विद्यार्थी परिषद में अनेक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से निशुल्क एंबुलेंस सेवा आज से प्रारम्भ की गई। जिस एंबुलेंस की सेवा नैनपुर एवं आस पास 20 से 30 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में कोरोना से संक्रमित मरीजों को लाने एवं ले जाने के लिए प्रारंभ कि गई है। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 19 मई 2021 दिन बुधवार को नैनपुर थाना प्रभारी आर एम दुबे,स्वास्थ्य विभाग के बी एम ओ सुरेन्द्र वरकड़े एवं विधार्थी परिषद के पूर्व जिला एवं विभाग सियोंजक कुलदीप डोंगरे द्वारा विधार्थी परिषद का ध्वज दिखाकर एवं वाहन चालक आकाश चौबे तथा साथी पंकज जायसवाल को पी पी किट देकर रवाना किया गया जो कि सदा ही नैनपुर वासी एवं आस पास के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देगी।जिस कार्यक्रम में बी एम ओ सुरेन्द्र वरकड़े,थाना प्रभारी आर एम दुबे,सांसद प्रतिनिधि कुलदीप डोंगरे,विधार्थी परिषद के पूर्व जिला सिंयोजक रहीश ठाकुर एवं विधार्थी परिषद के नगर मीडिया प्रभारी प्रवीण (छोटे) ठाकुर,नगर SFS प्रमुख सत्यम सोनी,महाविद्यालय आदर्श अवधवाल,महाविद्यालय मंत्री मनीष कुमार चडार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment