BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 9, 2021

मंडला : कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत

 


कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत भैसानघाट परिक्षेत्र के गढ़ीदादर बीट में  दिनांक 08/05/2021 को एक बाघ का मृत शरीर पाया गया।


 परीक्षण में बाघ का शव 10-15 दिन पुराना प्रतीत होता है। बाघ की प्रारंभिक पहचान से नर बाघ टी-44 संभावित है। बाघ के शव परीक्षण में उसके समस्त नाखून एवं दाँत मौजूद पाये गये। उपलब्ध शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाये गये। बाघ के दो कैनाइन (दाँत) कुछ टूटे हुए थे। दाँत के आधार पर उसकी उम्र लगभग 12-13 वर्ष से अधिक प्रतीत होती है।


 बाघ का शव परीक्षण डाॅ. संदीप अग्रवाल, वन्यप्राणी चिकित्सक, कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा किया गया एवं आवश्यक सेम्पल भी एकत्रित किये गये। शव परीक्षण के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, श्री एस.के. सिंह, सहायक संचालक, श्री एस.एस. सेंद्राम एवं श्री एस.के. सिन्हा तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई-दिल्ली के प्रतिनिधि के रूप में सुश्री प्रिया बारेकर, कार्बेट फाउन्डेशन भी मौके पर उपस्थित थे। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई-दिल्ली के मानक निर्देशों के अनुरूप शव को जलाकर नष्ट किया गया।

No comments:

Post a Comment