रेवांचल टाइम्स -दिनांक 26 मई 2021 दिवस बुधवार बुद्ध पूर्णिमा को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक विश्व के लगभग 100 देशों के लगभग 10 लाख घरों में एक साथ एक ही समय पर गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जाएगा ।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जीके सूक्ष्म संरक्षण में यह महायज्ञ संपन्न होंगे ।यह महायज्ञ एक आध्यात्मिक प्रयोग है |जिसका उद्देश्य सभी सुखी रहें सभी निरोग रहे महा भयानक आपदा से सभी मुक्त रहें वातावरण की शुद्धि हो और संपूर्ण विश्व का कल्याण हो |ऐसी पवित्र भावनाओं के साथ औषधि युक्त हव्य सामग्री से गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र द्वारा आहुतियां समर्पित की जाएंगी l
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा यह अभियान गृहे - गृहे गायत्री महायज्ञ के नाम से जाना जाता है ।वर्तमान में लॉ क डाउन के चलते यह अध्यात्मिक प्रयोग प्रत्येक साधक अपने ही घर में रहकर समुचित नियमों का पालन करते हुए अपना योगदान और भागीदारी समर्पित कर सकता है |
रेवांचल टाइम्स से रिपोर्टर -मदन चक्रवर्ती

No comments:
Post a Comment