BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किल कोरोना अभियान के साथ तीसरी लहर के संभावित स्थिति को रोकने स्वास्थ्य सुविधा पुख्ता रखें: फग्गन सिंह कुलस्ते - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 27, 2021

किल कोरोना अभियान के साथ तीसरी लहर के संभावित स्थिति को रोकने स्वास्थ्य सुविधा पुख्ता रखें: फग्गन सिंह कुलस्ते

 



  रेवांचल टाइम्स  - मण्डला:- प्रदेश संगठन द्वारा किल कोरोना अभियान की मंडला जिला प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री एवं विधायक मनीषा सिंह के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक हुई जिसमें केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी मंडला  विधायक देव सिंह सैयाम सहित जिले के पदाधिकारी पूर्व विधायक समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित उपस्थित होकर किल कोरोना अभियान वैक्सीनेशन सहित संभावित कोरोनावायरस की तीसरी लहर की परिस्तिथि में हरसंभव बचाओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कोविड-की दूसरी लहर से सबक लेते हुए संभावित तीसरी लहर को बेअसर करने  के लिए जनजागरण में सभी की सहभागिता आवश्यक है साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता तैयारियां रखने की बात कही कुलस्ते ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में उन्होंने राज्य सरकार से उचित पहल करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करने आग्रह किया है  बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारियों से कहा की राज्य सरकार द्वारा इस आपदा के समय मैं संचालित योजनाएं का लाभ पात्र व्यक्ति तक शीघ्रता के साथ पहुंचे इसकी सभी को चिंता करना है किल करोना अभियान की जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री विधायक मनीषा सिंह ने कहा जिले में वैक्सीनेशन को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान संगठनात्मक रूप से चलाए जाएं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों को विशेष रुप से आम जनता का पहुंचाने रूपरेखा बनाई जाय। राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके ने जिला भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन है के कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में की जा रही तैयारियों का  उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों को संबल दे रही है,भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी एवं विधायक देव सिंह सैयाम सहित पदाधिकारियों ने  वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रदेश संगठन को अवगत कराया कि जिले में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स एवं पीडियाट्रिक् नर्सिंग स्टाफ चिकित्सालय में भर्ती किए जाएं आईसीयू वार्ड एवं वेंटिलेटर संचालन हेतु जिला चिकित्सालय के स्टाफ को प्रशिक्षित कर इन सेवाओं को जिला चिकित्सालय में प्रारंभ किया जाए  बैठक में जुड़े सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों ने अपने सुझाव से अवगत कराया ताकि निकट भविष्य में आम जनता को हर सुविधा संकट में मुहैया हो सके भाजपा के जिला अध्यक्ष द्विवेदी ने जिले की सम्पूर्ण गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर्य रहना है।इस वर्चुअल बैठक मे पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते जिला पदाधिकारी प्रफुल्ल मिश्रा  मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ,कार्यालय मंत्री थामन बरमैया ,उमेश ठाकुर ,नीरज मरकाम आशीष शर्मा ,भगवती श्रीधर ,जय दत्त झा , अखिल सिहारे, आई टी सोशल मीडिया प्रभारी रवि सोनवानी, नरेश चंद्रोल ,गिरीश चंदानी ,विवेक अग्निहोत्री ,कृष्ण कुमार चौकसे ,अनीता तिवारी, उमेश शुक्ला,पारस असरानी ,मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत जंघेला ,आकाश पांडे ,प्रमोद श्रीवास ,शंभू साहू ,इंद्रेश साकत ,मनोज मिश्रा धर्मराज परिहार , नीरज पटेल ,राकेश रजक , प्रमोद श्रीवास ,विरेंद्र चंद्रोल , भारत यादव , अंशुमाली शुक्ला ,विजय निखर ,प्रशांत दीक्षित ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment