BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रोगीकल्याण समिति को माँ हिंगलाज मंदिर समिति ने एक लाख पचास हजार रुपये की मदद, विधायक ने माना आभार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 1, 2021

रोगीकल्याण समिति को माँ हिंगलाज मंदिर समिति ने एक लाख पचास हजार रुपये की मदद, विधायक ने माना आभार...

 



रेवांचल टाईम्स :- कोरोना के खिलाफ जंग में माँ हिंगलाज मंदिर भी आया आगे देवालय भी आगे आए चिकित्सालय की मदद में

       एक लाख पचास हजार रुपये का चेक रोगिकल्याण समिति जुन्नारदेव को सौंप की मंगल की कामना एक लाख पचास हजार की सहायता परासिया की रोगीकल्याण समिति को भी माँ हिंगलाज मंदिर समिति का विधायक ने माना आभार


जुन्नारदेव कोरोना महामारी ने जब सभी ओर तबाही मचा रखी है लोग बेहाल होकर अपना एवं अपने परिजनों का उपचार कराने यहाँ से वहाँ भटक रहे है। निजी हो या सरकारी सभी अस्पतालों में जगह खाली नही है। इस भयावह स्थिति का सामना करने ब्लाक स्तर के अस्पताल एवं चिकित्सक भी रात दिन एक किये हुए है। किंतु संसाथनों की कमी के चलते वे भी विवस है। ब्लाक स्तर पर भी ऐसी स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता होगी कभी किसी ने कल्पना नही की थी। आज हमारे इन अस्पतालों को सहायता की आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि हर कोई अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग का हाथ आगे बढ़ाए। इस विकट परिस्थिति को देखते हुए विश्वप्रसिद्ध माँ हिंगलाज मंदिर ने पीड़ितों की मदद में अपना हाँथ बढाया है। आज हिंगलाज मंदिर समिति ने मदद का हाँथ बढाते हुए एक लाख पचास हजार रुपये का चेक कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जुन्नारदेव एस डी एम मधुवंतराव धुर्वे की उपथिति में रोगिकल्याण समिति जुनारदेव को हिंगलाज मंदिर समिति के डी के भारद्वाज एवं जगदीश तिवारी ने सौंपते हुए सभी मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हिंगलाज मंदिर समिति द्वारा रोगी कल्याण समिति परासिया को भी एक लाख पचास हजार रुपये की सहायता की जाएगी।

       माँ हिंलाज मंदिर समिति द्वारा कोरोना मरीजों के इलाज में आगे आकर सहयोग करने पर जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने समिति का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। एवं सभी से इस पुनीत कार्य मे सहयोग की अपील की है।

No comments:

Post a Comment