BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नर्स दिवस मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 12, 2021

नर्स दिवस मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण




 रेवांचल टाईम्स- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर कार्यरत नर्सों को नर्स दिवस पर बधाई दी तथा निरीक्षण किया।

आज  बुधवार 12/05/2021 को प्रातः 11:00 बजे विधायक  राय जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां आपने नर्स दिवस के अवसर पर कोविड आईसीयू वार्ड  मे अपनी सेवाएं दे रही नर्सों को बधाई दी। इसके पश्चात विधायक  राय  ने पीपीई किट पहनकर कोविड सी-1, सी-2, पीआईयू एवं कोविड आईसीयू वार्ड पहुंचकर मरीजों से हाल जानकर चर्चा की । इसके पश्चात आपने चिकित्सालय के आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की,इस दौरान चिकित्सालय के मीटिंग हाल मे जिला कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की जा रही बैठक मे पहुंचकर विधायक राय ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इसके तुरंत बाद विधायक  दिनेश राय मुनमुन ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रवाना हो गये।


निरीक्षण के दौरान विधायक राय के साथ विधायक प्रतिनिधि सतीश दुबे , अजय बाबा पांडे सिविल सर्जन डा. विनोद नावकर  एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

                       


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट......

No comments:

Post a Comment