Breaking

revanchal times new

धान से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

 



नैनपुर बालाघाट रोड़ पर ट्रक ने बाईक को मारी टक्कर, टक्कर से मौके में हुई तीन युवकों की मौत ट्रक हुआ जप्त.


रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट से नैनपुर राज्य मार्ग 11 पर शहर के समीपस्थ धापेवाड़ा से कुम्हारी के बीच मेन रोड पर एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

       घटना इतनी वीभत्स थी कि तीनों ही युवकों के शव पहचान में नहीं आ रहे थे। कुम्हारी ग्राम प्रधान पति संतलाल उपवंशी ने तीनों युवकों की शिनाख्ती की। इन्होंने बताया कि मृतक युवक अजय (27) पिता धरम लिल्हारे, भुरू (30) पिता गुंटू सवारकर और मोटू (26) पिता गुंट्ट सवरकर तीनों ही बड़ी कुम्हारी के रहने वाले हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों युवक एक बाइक से सवार होकर धापेवाड़ा गांव से अपने ग्राम बड़ी कुम्हारी आ रहे थे।


इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दस चका ट्रक जो की धान से भरा हुआ था के प साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दो पहिया वाहन ट्रक में फंस गया था। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ क एकत्रित हो गई थी और बड़ी कुम्हारी में शोक IT की लहर व्याप्त है। कोतवाली थाना प्रभारी क मंशाराम रोमड़े ने बताया कि तीनों युवक क धापेवाड़ा गांव से आना बताया जा रहा है और ट्रक बालाघाट की तरफ से धान भरकर 5 लामता की ओर जा रहा था कि धापेवाड़ा से ↑ कुम्हारी के बीच यह हादसा हो गया। घटना 5 की सूचना मिलने पर तीनों शव जिला अस्पताल में एंबुलेंस से लाए गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new