Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत निवारी में चोरों ने भगवान के घर बोला धावा, मंदिर के बाहर गंदे पानी में पड़ी मिली भगवान हनुमान की मूर्ति...

 



रेवांचल टाइम्स :- "देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान, कितना बदल गया इंसान...।"

          सचमुच इंसानियत अब इस कदर नीचे गिर चुकी है कि इंसान छोडि़ए भगवान भी सुरक्षित नहीं। ऐसी ही एक शर्मसार घटना नैनपुर नगर क्षेत्र में देखने को मिली है।



नैनपुर नगर के समीप निवारी  ग्राम पंचायत के सामने में बीती रात चोरों ने हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया। मंदिर में  वैसे तो ज्यादा कुछ कीमती सामान नहीं था। लेकिन चोरों ने  मंदिर में ढका हुआ पर्दा, टीन की चादर,भगवान का मुकुट, पूजा की थाली, अपने साथ ले गए और बाकी सामान सभी यहां वहां फेंक दिया एवं भगवान हनुमान की मूर्ति को बुरी तरह तोड़कर गंदे पानी में फेंका गया है। 


ग्राम वालों का कहना है कि काफी समय से यहां मंदिर का निर्माण किया गया है। यह मंदिर लगभग 4 फीट की ऊंचाई का है, और इस स्थान से ग्राम वासियों की आस्था जुड़ी होने की वजह से यहां भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई थी,और लोग यहां रोजाना मंदिर में आकर पूजा किया करते थे।


कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बीती शाम वह मंदिर के करीब से गुजरे थे तब सबकुछ ठीक था। ऐसा लगता है, कि चोरों ने लगभग रात में घटना को अंजाम दिया है। सुबह मंदिर आने पर सभी को इसकी जानकारी मिली। 


लोगों ने देखा कि मंदिर का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है, कुछ सामान गायब है, एवं भगवान हनुमान की मूर्ति को गंदे पानी में फेंका गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि इस चोरी में किसी स्थानीय व्यक्ति का ही हाथ है,  पुलिस मौके पर पहुंची। नैनपुर पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new