रेवांचल टाइम्स :- जहाँ एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। नैनपुर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाको में लोग कोरोना महामारी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग ने भी झटका देना शुरू कर दिया है, विद्युत वितरण केंद्र नैनपुर अंतर्गत बिजली की अघोषित कटौती से नगरवासी हलाकान हैं। लंबे समय से नगर में यह खेल जारी है, लेकिन समस्या सुनने कोई तैयार नहीं है, शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी वही रटा-रटाया जवाब दे देते हैं कि मेंटीनेंस का काम चल रहा है।
एसे हालात में बिजली एवं पानी की समस्या से नगर वासियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नैनपुर नगर में विद्युत विभाग की लापरवाही से अधिकतर वार्डो में हर समय लाइट रहती हैं परन्तु रात होते ही वार्ड क्रमांक 05,06,07,13 एवं ओर भी बहोत से वार्डो की लाइट रोज काट कर दी जाती है।
तथा दिनांक 20 मई को रात्रि 11:00 बजे बिना किसी तूफान के बिना किसी वर्षा के बिजली लगातर 1 घण्टे काट दी गयी।
इस समस्या से वार्ड वासी लगातार 1 सप्ताह से जूझ रहे हैं। अतः गर्मी के मौसम में लोग घरों में परेशान हो रहे हैं बिजली की कटौती की वजह से रात में नींद पूरी तरह से नही हो पाती है। जिसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देने का कोई माध्यम किसी भी वार्डवासियों के पास नही है। राम सेना समाज सेवी के पदाधिकारियों ने कई बार सूचना देने का प्रयास किया लेकिन आश्वासन देते हुए बात को नकार दिया गया ।
वार्ड के जनप्रतिनिधिं भी इस बात से अवगत है परंतु कोई भी आगे आने को तैयार नही है एवं वार्ड की जनता के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की इनको फुर्सत नहीं। जिससे सभी वार्डवासी परेशान हो रहे हैं।
इस स्तिथि में विद्युत विभाग को बिजली कटौती की समस्या दिन में ही सुधार लेनी चाहिए जिससे आमजन को रात्रि में परेशान न होना पड़े।
अतः बिजली कटौती की इस समस्या को देखते हुए राम सेना समाज सेवी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आज दिनाक 22 मई 2021 को विद्युत विभाग के प्रमुख कनिस्ट अभियंता आशीष मोरिया को ज्ञापन दिया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष छोटे ठाकुर,सहसचिव रितेश डेहेरिया, सहमंत्री शिवम नामदेव, सदस्य अक्कू दाहिया, अब्दुल शोहिल खान एवं बहन शिखा मालिक भी उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment