पुलिस के द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को बेचने पर बड़ी कार्यवाही दो जगह मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब
रेवांचल टाइम्स - छिंदवाड़ा आज देहात थाना पुलिस छिंदवाड़ा के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरटीओ ऑफिस बायपास मार्ग पर एक ब्रेजा गाड़ी नंबर एमपी 28 सी बी 7786 सफेद रंग को अवैध शराब के साथ पकड़ा मुखबीर की सूचना पर उक्त वाहन को फॉलो कर शराब के साथ चालक को भी पकड़ा। शराब पकड़ने के पश्चात चालक से उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम संजू पिता झनक मंडराह उम्र 30 वर्ष निवासी बर्राढाना थाना देहात का होना बताया। एवं मुखबिर की सूचना अनुसार उक्त गाड़ी को चेक की गई जो गाड़ी में दो पेटियां शराब मिली जिसमे एक पेटी मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की की तथा एक पेटी ब्लेंडर्स प्राइड की भरी हुई थी जिसकी दोनों शराब की पेटियां में 12-12 बोतल कुल 2 पेटी शराब भरी हुई थी ।आरोपी से दोनों अवैध शराब पेटियां लाने के संबंध में पूछने पर बताया की वह सिवनी से लाया है जिसमे प्रत्येक बोतल 750 एम एल की है जो कुल 18 लीटर है जिसकी कीमत 29520 रुपए की बताई जा रही है ।पकड़े गए आरोपी का पूर्व में एक एक्सीडेंट का अपराध है आरोपी के विरुद्ध धारा 34 ए आबकारी एक्ट तथा 188 भादवी की धारा का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । इस संपूर्ण कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र भगत प्रधान आरक्षक शिवकरण पांडे आरक्षक ओमवीर जाट की मुख्य भूमिका रही जिनके प्रयासों से यह अवैध शराब को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। वही देहात पुलिस के द्वारा दूसरी अंग्रेजी शराब पर कार्यवाही करते हुए विशु नगर का वीरेंद्र पिता राजेंद्र मिश्रा द्वारा अपने घर से शराब बेच रहा था की सूचना प्राप्त हुई मुखबिर को पैसे देकर दारू मंगवाई गई जो आरोपी विरेंद्र मिश्रा के द्वारा घर से निकाल कर आर एस 180 एम एल की बोतल निकाल कर दिया गया उसी समय आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर तलाशी ली गई जिसमे उसके घर पर 23 पाव मैकडॉवेल नंबर वन 180 एम एल की तथा 5 पाव रॉयल चैलेंजर्स कि शराब आरोपी के घर से मिली। जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 ए आबकारी एक्ट तथा 188 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त मामले को विवेचना में लिया है ।


No comments:
Post a Comment