रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला माना जाता है जहां बिजली पानी की समस्या से लोग रोज जूझते नजर आते हैं । वही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने जिले की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले के किसलपुरी गांव में एवं शाहपुरा विकासखंड की कई गांव में एवं डिंडोरी जिले से लगे कई आसपास के ग्रामीण गांव में आए दिन बिजली बंद रहती है वैसे तो बिजली विभाग हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है जैसे कि हमने कई बार देखा कि मीटर ना होने के चलते भी विद्युत विभाग मनमानी पूर्वक बिल थमा कर चले जाते है और सूत्र बताते हैं कि कुछ के घरों पर तो मनमानी पूर्वक रेटिंग करके अधिक राशि का बिल थमा दिया जाता है ऐसा ही कुछ मामला ग्राम किसलपुरी का प्रकाश में आया है जहां आए दिन बिजली बंद रहती है जिसकी शिकायत लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं गांव के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय सहित बिजली विभाग पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत भी दी और उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करना चाहिए ताकि भारी गर्मी में नल जल योजना बंद ना हो पाए यहां शासन की महत्वपूर्ण योजना है कोरोना महामारी में संकट की इस घड़ी को ध्यान में रखकर अति आवश्यक कार्यवाही की जावे एवं विद्युत विभाग को आदेशित करें कि कोरोना महामारी काल के प्रारंभ से बिजली बिल भी माफ किया जावे जिससे गरीब जनता को लॉकडाउन के चलते कुछ राहत भी मिल सके
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment