Breaking

revanchal times new

भारतीय स्टेट बैंक निवास में बंद गेट से हो रहा लेन-देन, बाहर खड़े उपभोक्ता हो रहे परेशान, कोरोना नियमों का उल्लघंन...

 



 रेवांचल टाईम्स :- निवास एक ओर जहां कोरोना महामारी संकट से पूरा देश जूझ रहा है, ऐसे में निवास स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बैंक कर्मचारियों की तानाशाही चल रही है। बता दे बैंक के कर्मचारियों द्वारा मनमानी के चक्कर में उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ रहा है। शाखा के कर्मचारियों ने खुद को कोरोना से बचाने के लिए ग्राहकों को बैंक के अंदर आने पर रोक लगा दी है। बाहर से ही बैंक के बंद गेट से ही लेन-देन किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को लेन-देन करने के लिए  घंटो इंतजार करना पड़ता है। कई किलोमीटर दूर सफर पैदल या अन्य माध्यम से तय करके उपभोक्ता आते है। कभी कभी उपभोक्ताओं को नाराज़ होकर वापस भी जाना पड़ता है। बता दे उपभोक्ताओं में महिला, पुरुष के अलावा बुजुर्गो को भी देखा जा सकता है।


बैंक के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं स्वास्थ्य का नहीं है ध्यान-  कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। वही निवास स्थित स्टेट बैंक में लापरवाही बरती जा रही है, शाखा के कर्मचारियों ने खुद को कोरोना से बचाने के लिए बैंक के अंदर ग्राहकों के आने पर रोक लगा दी है, लेकिन घंटो बैंक के बाहर धूप में खड़े उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं है। वही इस कोरोना संकट में बैंक में उपभोक्ताओं को सेनेटाइजर का उपयोग नहीं कराया जा रहा है और ना ही सामाजिक दूरी का पालन करवाया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new