रेवांचल टाइम्स - आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोनावायरस जैसी विशाल महामारी से जूझ रहा है ।वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कान्हा किसली विभाग में पदस्त जिसको करिवाह बीट में कार्यरत है वन कर्मी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद भी खुलेआम शासकीय कर्मचारी यहां वहां घूम रहा साथी ही अपनी बीट में नोकरी कर रहा है अधिकारियों को सब पता होने के बाद भी खुले मे घूम रहे हैं। जिला प्रशासन का अंधापन इस बात का संदेशा दे रहा है कि कोरोनावायरस जैसी बीमारी से निपटने की वजह उसे बढ़ावा दे रहा है जिला प्रशासन
जानकारी मिल रही है कि कान्हा के अंदर दिन व दिन कोरोना मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है वन कर्मी जो कि कोरोना पॉजिटिव है। और वो आज भी नोकरी कर रहा। जिससे एक दो लोग और भी संक्रमित हो गए है वही विभाग के लोग में इस कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नोकरी करना और यहाँ वहा घूमने से विभाग के लोगो में दहशत हैं।
वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव वन रक्षक पदस्त करिवाह कान्हा किसली की बीट में पदस्त है जिसकी दिनांक 2/05/2021 को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है पॉजीटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद भी वह अपने कार्यक्षेत्र में जाकर काम कर रहा है साथ समय समय में अपने घर भी आता जाता रहता है वही इसके घर आने जाने से मोहल्ले और साथ मे कार्य कर रहे कर्मचारियों में दहशत बनी हुई है लोग डर रहे कि ये आराम करने की वजय काम मे आ जा रहा है कही इसकी बीमारी की चपटे में दूसरे भी न आ जाये युवक ग्राम पंचायत किसली भिलवानी के पोषक ग्राम प्रेम नगर का जो कि पॉजिटिव होने के बाद भी यहाँ वहा घूम रहा है।
वही सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 5/5/2021 को इसी के साथ काम करने वाला कर्मचारी की भी पॉजीटिव रिपोर्ट आई है । जिसे आज भुआ बिछिया के उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जिसका की पदस्त सुरक्षा कर्मी करिवाह में है। वही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भारी लापरवाही की जा रही है।
प्रशासन को है खबर फिर भी कुंभकरण की नींद सो रहा है प्रशासन....
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खुलेआम नियम की धज्जियां उड़ा रहै है शासकीय वन कर्मचारी वही इसकी जानकारी 9 तारीख को अनुविभागीय अधिकारी भुआ बिछिया एव कलेक्टर महोदया और कान्हा के डारेक्टर को भी सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया गया फिर आज कोई कार्यवाही नही की गई है।
अब सवाल यह उठता है कि....
जिला प्रशासन को अवगत होने के बाद भी प्रशासन बड़े खतरे को दे रहा है निमंत्रण....
या कहे की भारत सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार को दिखा रहे ठेंगा दिखाया जा रहा है.....
प्रशासनिक अधिकारी ही खुद ऐसे करेंगे तो फिर आम जनता क्या करेगी....
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment