रेवांचल टाइम्स - जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी के तत्वधान में इस वैश्विक महामारी के चलते संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश प्यासी जी के मार्गदर्शन में सिवनी जिला महिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया के नेतृव से सिवनी संस्थान के सदस्यों पदाधिकारियो द्वारा अप्रैल माह से अपनी जान की परवाह किए बगैर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में विभिन्न स्थानों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो में राशन किट , मास्क , बच्चो के खिलौने बिस्किट चॉकलेट , घरेलू उपयोगी वस्तुएं व भोजन वितरण किया जा रहा है ।महामारी के चलते झुगी झोपड़ियों के परिवार व गरीब बस्तियों में लोगो की स्थिति देखी नही जाती है सभी की हालत को देखते हुए संस्थान के युवा अध्यक्ष विकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास,नगर अध्यक्ष राकेश मालवीय एवं संस्थान के सदस्यों के अथक प्रयास से रोजाना गरीबों की भूख मिटाने एवं आवश्यक घरेलू जरूरी सामान दिया जा रहे है एवं संस्थान द्वारा समस्त जन मानस से आग्रह किया जाता है कि कोई भी भूखा न रहे । यदि किसी की जानकारी में ऐसे परिवारों की जानकारी हो तो संस्थान के उक्त 7000132382 नम्बर पर सूचित करने की क्रप्या करें संस्थान हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार है संस्थान में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले युवा प्रकोस्ट टीम धीरज श्रीवास, मनीष साहू ,संदीप बेलवंशी, निरंजन रजक,मनीष डहेरिया, राजकुमार सनोडिया,भानुप्रताप ठाकुर,रूपेश विशेन, शैलेष डहेरिया एवं नगर अध्यक्ष अजय बेलजी (विधि प्रकोस्ट) के साथ महिला मंडल का भी सराहनीय सहभागिता अमृता बेदी डॉ आरजू विश्वकर्मा कमला डहेरिया रेखा सोनी निर्मला बराई अमृता दुवे सोना भाटिया अनुराधा बघेल पुस्पा बेलगोत्रे मीना बरमाईया कु अम्बिका अवधिया आदि द्वारा शासन प्रसाशन की गाइड लाइन का पालन करते हुए नियमित रूप से निःस्वार्थ मानव सेवा में कार्यरत हैं ऐसा संस्थान के मीडिया प्रभारी रामगोपाल डहेरिया रेवांचल टाइम्स न्यूज़ संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया है कि यह कार्य आगे भी महामारी के चलते निरंतर जारी रहेगा।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment