जिले व नगर के आस पास के क्षेत्रों में कोविड 19 के नियमों पालन करते शान्ति पुर्ण तरह से मनाया जाएगा ईद का त्योहार..
रेवांचल टाईम्स :- ईद के त्यौहार को देखते हुए ग्राम खैरी खुर्द पहुँच कर प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से अपील कर दी समझाईश । चौरई, देश मे फैली कोरोना महामारी के रोज बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज चौरई और आप पास के क्षेत्र में ईद के मद्देनजर प्रशासन ने लोगो से अपील की और देर रात ग्राम खैरीखुर्द पहुँचकर ईद के त्यौहार को लेकर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों से चर्चा कर अपील की और समझाइश भी दी।किस तरह कोरोना के मद्देनजर सिर्फ पांच लोग ही एक साथ नवाज पढ़ सकेंगे और तथा आवश्यक दूरी बना कर नमाज अदा करने समझाइश दी गई है। साथ ही ईद का त्यौहार अपने अपने घरों में रहकर ही मनाने का निर्देश दिया गया है। कोविड 19 का नियमों का पूर्ण रुप से पालन करने तथा शान्ति पूर्वक त्यौहार मनाने का निर्देश दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की बात मानते हुए कोविड के नियमों का पालन करते हुए तथा शान्ति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का आस्वाशन दिया। इस मौके पर तहसीलदार राय सिंग कुशराम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पी एस बालरे, थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, जनपद पंचायत अधिकारी जे एस ठेपे, पुलिस स्टाफ और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment