रेवांचल टाइम्स :- जनपद डिंडोरी में गुरुवार की शाम को क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी विवाह दशगात्र आदि को लेकर चर्चा कर निर्णय लिया गया विवाह आदि कार्यक्रमों में खासकर ग्रामीणों में भीड़ भाड़ होने पर स्थानीय मूल्यों को सूचना देने को कहा साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन पर कार्यवाही की बात कही गई इसके अलावा कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर प्रचार प्रसार को गति देने पर भी चर्चा की गई और प्रोटोकॉल उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही करने की बात की गई. बैठक के दौरान सारा अमला मौजूद रहा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैक्सीन कराने के लिए जनप्रतिनिधियों सहित पंचायत के जिम्मेदारों को जागरूक करने को कहा बैठक में एसडीएम महेश मंडलोई एसडीओपी रवी प्रकाश जनपद सीईओ वर्षा झारिया जनपद अध्यक्ष देवबती बाल रे सुशील राय जनपद सदस्य कीर्ति गुप्ता कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे यातायात प्रभारी राहुल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment