रेवांचल टाईम्स :- जिसकी अधिकारी को भनक तक नहीं है दरअसल मंडला जिले के जिला पंचायत कार्यालय के सामने एक जमीन मालिक द्वारा अपने मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा लेबर काम कर रहे हैं.इनके द्वारा ना ही मास्क पहना जा रहा है... और ना ही काम करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है ठेकेदार और जमीनमालिक द्वारा कोरोना नियमों का पालन भी नहीं कराया जा रहा है गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा संख्या में लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है.! लेकिन निर्माण कार्यों के दौरान इन नियमों की भी अनदेखी की जा रही है हैरानी की बात है कि यह काम जिला पंचायत कार्यालय के सामने ही चल रहा है.जहां अपर कलेक्टर से लेकर कई प्रकार के अधिकारियो का आना- जाना तक लगा रहता है. इसके वावजूद यहाँ कोरोना गाइड लाइन की धज्जिया उड़ाई जा रही है

No comments:
Post a Comment