BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में युवा समाजसेवी गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बांट रहे दूध-टोस्ट,बिस्किट तो परिवार को राहत सामग्री - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 19, 2021

नैनपुर में युवा समाजसेवी गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बांट रहे दूध-टोस्ट,बिस्किट तो परिवार को राहत सामग्री



रेवांचल टाइम्स :- कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगभग 1 माह से कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) घोषित किया गया है। लॉकडाउन में गरीबों व जरूरतमंदों को लगातार नगर के युवा समाजसेवी द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। एवं कुछ युवाओं द्वारा गर्म भोजन भी बांटा जा रहा है। 


लॉकडाउन-2 में नैनपुर नगर में गरीबों व जरूरतमंदों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुरुआती लॉकडाउन में तो गरीब परिवारों ने जैसे-तैसे अपनी जरूरतें पूरी कर लीं लेकिन कोरोना की दूसरी लहर का यह लॉकडाउन किसी अग्रि परीक्षा से कम नहीं है।


ऐसे में सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि गरीबों व जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए नगर के कुछ समाजिक युवाओं ने नगर के दानदाताओं के सहयोग से राहत सामग्री पहुंचाकर लोगों की मदद करने का अभियान तेज कर दिया है।


प्रतिदिन की तरह आज भी वार्ड नंबर 15 के झुग्गी झोपड़ी इलाके में पहुंच कर समाजसेवी युवाओं ने दूध का पैकेट, तोष का पैकेट और बिस्कुट बांटकर लॉकडाउन में घर पर कैद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई। जिसे पाकर बच्चे खुशी से उछल गए एवं परिजनों ने समाजसेवी युवाओं का धन्यवाद दीया और उनके कार्य की सराहना की।


राहत सामग्री जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में नगर के दानदाता डी.के.सिंघ ( रिटायर्ड एसएससी कैरिज विभाग रेलवे), योगेश विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, नसीम खान, कमलेश चौहान, संजू शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश हसाणी, का लगातार आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त हुआ।


इस मुहिम में नगर के समाजसेवी युवा राजेश हसाणी, कमल दुबे, महेश तिवारी, कमलेश विश्वकर्मा, विशाल अवधवाल, नितेश बिरहा, विशाल मर्सकोले, एवं रेवांचल टाइम्स के संवाददाता शालू अली मौजूद रहे।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट✒️

No comments:

Post a Comment