BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री ने कोविड नियंत्रण के संबंध में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 22, 2021

मुख्यमंत्री ने कोविड नियंत्रण के संबंध में दिए निर्देश

मण्डला 22 मई 2021





मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड नियंत्रण के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। उन्होंने आगामी 31 मई तक कोरोना संक्रमण को पूरी तरह खत्म करने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संक्रमित क्षेत्रों में माईक्रो कंटेनमेंट बनाकर उस क्षेत्र में कोरोना नियंत्रण के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं करें। इसी प्रकार हॉटस्पोट क्षेत्रों को चिन्हित कर प्रभावी कार्ययोजना का क्रियान्वयन करें। श्री चौहान ने वीसी में कहा कि सभी कलेक्टर एवं एसपी तथा पंचायत स्तर पर बनाई गई संकट प्रबंधन समितियां आगामी 31 मई तक कोरोना संक्रमण को समाप्त करने पुरजोर प्रयास करें। जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment