भोपाल एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने करोना वायरस को लेकर विवादित बयान दिया था। कोरोना को उन्होंने 'इंडियन कोरोना' बताया था। उसके बाद से बीजेपी उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी से भी कमलनाथ के ऊपर कार्रवाई की मांग की थी। भोपाल में बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज करने के लिए क्राइम ब्रांच में आवेदन दिया था।
बीजेपी नेताओं की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर मामला दर्ज कर लिया है। कमलनाथ के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने 124ए, 124-2, 153-2, 188 और 65 के तहत मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कमलनाथ ने देश को अपमानित करने का काम किया है। शिकायत करने वाले लोगों में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर, कृष्णा गौर समेत बीजेपी के अन्य नेता था।
दरअसल, दो दिन पहले कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारत से फ्लाइट इसलिए बंद की है कि इंडियन कोरोना आ जाएगा। भारतीयों को वहां इसलिए रोक दिया गया है कि वे इंडियन कोरोना ला सकते हैं। कमलनाथ ने कहा था कि अब दुनिया हमारी पहचान मेरा भारत महान है नहीं, मेरा भारत कोविड है।

No comments:
Post a Comment