BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला जिले में होम आइसोलेट मरीजों को उपचार के साथ ही मिल रहा योग प्रशिक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 5, 2021

मण्डला जिले में होम आइसोलेट मरीजों को उपचार के साथ ही मिल रहा योग प्रशिक्षण

 




 

मण्डला 5 मई 2021’योग से निरोग’ कार्यक्रम के तहत् जिले में भी होम आईसोलेट मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए योग एवं व्यायाम सिखाया जा रहा है। इसी क्रम में 93 होम आइसोलेटेड मरीज जुड़कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित ऐसे मरीजों जो होम आइसोलेशन में है, के मनोबल में वृद्धि तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य शासन द्वारा ’योग से निरोग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को उनके घर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाईन प्राणायाम संबंधी क्रियाओं की जानकारी तथा वीडियो कॉल आदि के माध्यम से उन्हें स्वस्थ होने में सहयोग दिया जा रहा है। जिले में ’योग से निरोग’ कार्यक्रम अंतर्गत होम आइसोलेटेड मरीज को तीन दिनों तक योगाभ्यास कराया जाता है। इसके बाद मरीज अपनी इच्छा से इस योगाभ्यास को आगे भी जारी रख सकता है। योगाभ्यास में प्रार्थना, ग्रीवा चालन, कंधों का चालन, उदर का चालन, ताड़ासन, अर्ध चक्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम नाड़ी-शोधन, प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाएं सम्मिलित है।

’योग से निरोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत योगाभ्यास 10 मिनट की अवधि का है। योगाभ्यास योग प्रशिक्षकों द्वारा होम आइसोलेटेड मरीजों को उनकी सहमति के आधार पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 अप्रैल 2021 से निरंतर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से जुड़कर जिले में 93 होम आइसोलेटेड मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेटेड मरीजों से आग्रह किया गया है कि शासन द्वारा चलाई जा रही इस निःशुल्क ’योग से निरोग’ कार्यक्रम में जुड़कर अपना स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। जिले के सभी योग शिक्षकों से भी आग्रह किया गया है कि आवंटित होम आइसोलेटेड मरीजों को योग अभ्यास कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास करें।

No comments:

Post a Comment