BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महावीर इंटरनेशनल लांजी की अपील घर पर रहे सुरक्षित रहे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, May 6, 2021

महावीर इंटरनेशनल लांजी की अपील घर पर रहे सुरक्षित रहे...


 रेवांचल टाइम्स :- महावीर इंटरनेशनल  लांजी  चेयरमैन एवं डिप्टी डायरेक्टर महावीर इंटरनेशनल रीजन -9 विशाल राउत खोंगल ने सभी से आग्रह किया है घर पर रह सुरक्षित रहे  इस वैश्विक महामारी में  शासन प्रशासन के नियमों का पालन करें  स्वयं अपने परिवार की सुरक्षा का दायित्व संभाले  इन विपरीत परिस्थितियों में  हमें मिलकर  इसका सामना करना है लांजी जहां पर लगातर कोरोना  का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है ! वर्तमान में यह स्थिति है कि ना जाने कहां से खबर मिल जाए? और हम एक और अपने साथी जान पहचान वालों को खो दे! हमने कई अपने करीबी परिवार के सदस्यों को इस कोरोना में हमसे बिछड़े हुए देखा है और हमें  बहुत दुख है हमारे आसपास के बहुत से लोग हमसे दूर चले गए कोई मित्र कोई रिश्तेदार कोई पड़ोसी कोई प्रेमी वहीं दूसरी ओर देखा जा रहा है कि आवारा मनचले और गवार बेवकूफ लोग सड़क पर घूम रहे हैं।  और किसी भी प्रकार से उन्हें इतने बड़े आपातकाल और भयंकर स्थिति का कोई डर नहीं है वहीं पर देखा गया है कि जिला प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है किसी भी प्रकार से पुलिस का खौफ नहीं है गांव वाले तो रास्तों में बगैर मास्क के तीन चार सवारी लेकर मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं इनके भीड़ की संख्या कोरोना नियम से अत्यधिक है और बेखोप हो कर लोग इस मनमर्जी में लगे हुए हैं और इनको मौत का खौफ भी  मन में नहीं है यह तो मर रहे हैं परंतु लोगों को भी संक्रमित कर मौत के घाट उतार रहे हैं आसपास के  जागरूक लोगों को दहशत है परंतु डर के मारे कह भी नहीं पा रहे है प्रशासन तक सूचना पहुंचा दी जा सकती है परंतु गूंगा बहरा होकर प्रशासन मौन बैठ जाता है वहीं प्रदेश में कई स्थानों पर उच्च अधिकारी के आदेश पर तबीयत से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन लांजी इस सेवा से अछूता क्यों है ? कई जागरूक नागरिक इस शिकायत को बता देने की इच्छा रखते हैं परंतु डर इस बात का लगता है कि प्रशासन में तथाकथित कर्मचारी  उस शिकायतकर्ता की जानकारी वहां पर बता देते हैं क्योंकि जो लोग यह मनमानी कर रहे हैं कही उन पर किसी ना किसी राजनीतिक या जनप्रतिनिधि का हाथ होता है और अधिकारी और कर्मचारी चाटुकारिता करते हुए शिकायतकर्ता का नाम बता देते हैं! जिसकी वजह से आपस में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है दूसरी और कुछ दुकान प्रशासन सील  कर रहा है परंतु वही  सट्टा जुआ संचालित है और शराब की कुचिया गली गली में चालू है प्रशासन के नाक के नीचे यह काम हो रहा है क्योंकि कौन  इसमें भी संलग्न पता नहीं है और खूब इस मौके पर नोट छाप रहे हैं  लोंगो के द्वारा  शिकायत करने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ,वहीं पर कुछ किराना व्यवसाई और जरूरत के सामान वाली दुकान इस परिस्थिति में लोगों को लूट रहे हैं मन मर्जी से रेट लगाए जा रहे हैं उस पर भी किसी प्रकार से अधिकारियों की कार्रवाई नहीं हो रही है  लोगों की खराब वस्तुएं के इस्तेमाल की वजह से तबीयत भी बिगड़ रही  प्रशासन पूरी तरह से मौन हो चुका है,क्या इन सभी लोगों पर राजनीतिक रसूखदार लोगों का हाथ होने की वजह से प्रशासन के लोग भी हाथ नहीं डाल रहे हैं और जनता यह मार को झेल रही है राजनीतिक लोग अपनी रोटी सेकने में लगे हैं और अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं परंतु इस लापरवाही की वजह से ना जाने किस का घर के चिराग बुझ जाएंगे यह तो शायद वही परिवार समझ पाएगा। जिले में हो रही शादियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और बाहर से प्रवेश कर रहे लोगों पर भी रोक लगाई जाए कई लोग बाहर से आकर संक्रमित होकर शहर में घूम रहे हैं उन्हें तत्काल खोज कर हमने तत्काल आपराधिक मामला दर्ज करवा कर इलाज के लिए कोरनटाइन करें और समाज के लोगों से भी निवेदन है कि अपने आसपास आ रहे हैं ऐसे लोगों की शिकायत तत्काल शासन प्रशासन से करें प्रशासन  कुछ दिनों के लिए  छोटी-छोटी बातों पर रोक लगाएं और पूर्ण लॉक डाउन की वकालत करें । जिस तरीके से इस वैश्विक महामारी में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस चैन को रोकने के लिए पूर्ण प्रयास करना चाहिए। शासन प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारी  व्यापार कर रहे हैं उन पर भी रोक लगाया जाए  छोटे छोटे व्यापारी पर दुकान व्यापार करने वाले लोग पर से   पैसों की तंगी से तरस रहे हैं  मगर फिर भी  इन विपरीत परिस्थितियों में  हमें इसका सामना करना है। आइए सब मिलकर अपने शहर को बचाए अपने गांव को बचाए परिवार की सुरक्षा का दायित्व हम सबका है यह जिम्मेदारी केवल शासन प्रशासन की नहीं है हमें भी उनका पूर्ण साथ देना चाहिए और समझदारी से अपने परिवार की सुरक्षा कवच बनकर इस वैश्विक महामारी का सामना करना चाहिए सब मिलकर शासन प्रशासन का सहयोग करें शासन के नियमों का पालन करें ।इसी में हम सुरक्षित रह पाएंगे आज आप पूरे देश में देख रहे हैं हाहाकार मचा हुआ है हॉस्पिटल में बेड नहीं है ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है और सभी लोग परेशान हैं इन सब परेशानियों से बचने के लिए और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कुछ दिनों के लिए घर पर रहें सुरक्षित रहें।    


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment