BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ को लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी, नौसेना कर रही यह तैयारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 15, 2021

भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ को लेकर इन राज्यों में अलर्ट जारी, नौसेना कर रही यह तैयारी



रेवांचल टाईम्स: कोरोना वायरस महामारी के बीच दक्षिण और पश्चिमी भारत में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल का पहला चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ गुजरात से लेकर केरल और तमिलनाडु तक तबाही मचा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये चक्रवाती तूपान गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी तबाही मचा सकता है. तूफान से निपटने के लिए इन राज्यों में एनडीआरएफ की दो दर्जन टीमों को तैनात किया गया है. जबकि समुद्र में उतरे मछुआरों को जल्द से जल्द वापस लौटने की चेतावनी दी गई है.

इसके अलावा कई तटीय इलाकों में एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवात हर बीतते समय के साथ मजबूत होता जा रहा है. इसके 18 मई की सुबह तक गुजरात तट के पास पहुंचने की संभावना है. किसी भी मुसीबत से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को लक्षद्वीप क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि ये तूफान अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है. जिसके अगले ही दिन यानी मंगलवार को यह गुजरात तट को पार कर सकता है. आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा है कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ के रूप में बदल सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है.

चक्रवाती तूफान तौकते के चलते मौसम विभाग ने पश्चिमी तटीय राज्यों को सतर्क कर दिया है. इसने कहा कि लक्षद्वीप में 15 मई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होगी. साथ ही 16 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है. इसके साथ ही 15 मई को कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी तथा कुछ स्थानों पर 16-17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई और ठाणे को येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जो तेज हवाओं के साथ अलग-अलग भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किए गए हैं. इस वजह है मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली 142 नौकाएं शुक्रवार को तट पर लौट आई हैं. आईएमडी ने कहा कि तूफान के कारण रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सोमवार को बहुत भारी बारिश होगी.




रायगढ़ में शनिवार को बिजली कड़कने और तेज हवा चलने के साथ बारिश का अनुमान है. इसके अलावा तटीय महाराष्ट्र, विशेष रूप से दक्षिण कोंकण क्षेत्र, शनिवार को 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाले और रविवार को महाराष्ट्र-गोवा तटों पर 80 किमी प्रति घंटे तक की गति तक पहुंचने के अलावा समुद्रों की लहरों से प्रभावित हो सकता है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के तटीय जिलों में 16 मई से बारिश होने की संभावना है तथा 17 मई को भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 18 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.



No comments:

Post a Comment