शासकीय दिशा निर्देशों का हो रहा है खुला उल्लंघन करने पर जिला मुख्यालय की दो किराना दुकाने हुई सील जिला प्रशासन ने की कार्यवाही,संचालक नियमो के विरुद्ध चला रहे थे दुकान...
रेवांचल टाइम्स :- जिला मुख्यालय के राज्य परिवहन बस स्टैंड परिसर के समीप संचालित किराना दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अवहेलना करने पर डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई ने कार्यवाही करते हुए सील कर दिया, शनिवार के दिन की गई कार्यवाही के दौरान डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई तहसीलदार विशन सिंह ठाकुर एसडीओपी रवि प्रकाश कोल उप निरीक्षक अनुराग जामदार पटवारी व नगर परिषद के अधिकारियों सहित नगर परिषद का अमला मौजूद था, आपको बता दें कि डिंडोरी में कलेक्टर रत्नाकर झा के आदेश के अनुसार कोरोना कर्फ्यू लागू है वहीं शनिवार के दिन सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक किराना और सब्जी दुकानों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जाने की छूट दी गई थी जिसका फायदा उठाते हुए दुकानदार जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अवहेलना करते नजर आए जिस पर जिला प्रशासन और राजस्व के अमले ने कार्यवाही की और जिला मुख्यालय के दो दुकानों को सील कर दिया मकरंद किराना और अग्रवाल किराना दुकान शामिल हैं ।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment