BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने प्रधानमंत्री आवास... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, May 24, 2021

मध्यप्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने प्रधानमंत्री आवास...



रेवांचल टाइम्स :- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए मध्यप्रदेश को 5,98,538 आवास आबंटित करने को 2022 तक 'आवास सबके पास' के सपने को साकार करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम बताया है। मंत्री कावरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इसके लिए आभार माना है।




प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2015 में की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रो के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के लोगो को खुद का पक्का घर बनाने के लिए तथा पुराने घर की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है । प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सन 2022 तक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सभी आवासहीन परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके अंतर्गत लगभग 2.95 करोड़ आवास बनाए जाने हैं। इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 32 लाख से अधिक मकान अब तक पूरे भारत में बनाए जा चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी इस योजना के अंतर्गत मकान निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। 18 मार्च 2021 को मध्यप्रदेश में डिजिटल माध्यम से सवा लाख ग्रामीण परिवारों का अपने खुद के मकान में गृह प्रवेश करवाया गया है। मंत्री कावरे ने मध्यप्रदेश के ग्रामीण जनों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री श्री तोमर एवं मुख्यमंत्री चौहान का अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।







रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे

No comments:

Post a Comment