BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस, विधायक के नेतृत्व में कल सोपेंगे के जनप्रतिनिधि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, May 23, 2021

चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ को सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस, विधायक के नेतृत्व में कल सोपेंगे के जनप्रतिनिधि

 



रेवांचल टाइम्स - कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे पर चांद के नागरिकों के लिए सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं सांसद नकुल नाथ व क्षेत्र के विधायक सुजीत सिंह चौधरी को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार हेतु लाने ले जाने के लिए सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की मांग रखी गई थी । जिस पर संज्ञान लेते हुए कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ जी द्वारा एंबुलेंस खरीदने की अनुशंसा की गई एवं विधायक सुजीत सिंह चौधरी द्वारा अपनी निधि से एक सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस खरीदने की जिला योजना अधिकारी को पत्र लिखकर स्वीकृति दी गई । प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्राप्त एंबुलेंस को कल दोपहर 12:00 बजे तहसीलदार सुनैना ब्रम्हने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर नितिन बाम्हने केंद्र प्रभारी डॉक्टर पूजा खन्ना को सोपेंगे । इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि ऋषि वैष्णव ने बताया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद से चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चांद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा डॉक्टरों की उपलब्धि एवं एक सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंस की तात्कालिक मुख्यमंत्री से लगातार मांग की जा रही थी जिस पर मांग पूरी करने के लिए आश्वासन भी दिया गया था । लेकिन अचानक स्थिति विपरीत होने के बाद मांग पूरी होने में विलंब हो गया था ।  अभी वर्तमान स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर बिना कोई देरी करते हुए कमलनाथ जी एवं सांसद नकुल नाथ जी व विधायक सुजीत सिंह चौधरी द्वारा तुरंत स्वीकृति प्रदान कर एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर मशीन चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई गई ताकि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर उपचार मिल सके कल एंबुलेंस सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पटेल लेख राम पटेल बैजू वर्मा बालमुकुंद अयोधी उपस्थित रहेंगे ।

No comments:

Post a Comment