रेवांचल टाइम्स :- कोरोना के बढ़ते मामले को देखते सरकार के द्वारा प्रदेश में लगभग एक महा से कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगाया गया है. जिससे बढ़ते हुए संक्रमण को फैलने से रोका जाए। साथ ही कुछ शर्तो के साथ ही दवा, डेरी, किराना, सब्जी और अन्य दुकानों को लगाने का निर्देश दिया है. वही इस बीच शराब की दुकानों को खोलने के लिए कोई भी निर्देश नही जारी किए है. जिसके बाद से नैनपुर नगर में शराब ठेकेदार नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में फुटकर व्यापारियों के द्वारा चोरी छुपे शराब की बिक्री कर रहे है. ऐसा नगर के लगभग कई इलाकों में चोरी छुपे शराब की बिक्री की जा रही है. जिस से नैनपुर नगर का माहौल खराब हो रहा है. लोग लगभग रोज शाम में घरों से निकलकर शराब के अड्डों पर पहुंच रहे हैं और का सेवन कर रहे हैं एवं कोरोना गाइडलाइन का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन इस ओर सुध नहीं ले रहा है। रोज शाम को शराबियों का शराब के अड्डों पर आना जाना लगा हुआ है। लेकिन ना तो प्रशासन किसी प्रकार की गश्त कर रहा है, और ना तो इन्हें रोका जा रहा है।
नैनपुर में बीते एक महीन से लॉकडाउन है। शराब दुकाने बंद हैं। फिर भी गली-गली में शराब उपलब्ध है। दो गुना दामों में शराब बेची और खरीदी जा रही है। शहर में हर ब्रांड की शराब आसानी से उपलब्ध है। नगर में वार्ड नंबर 1,वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 7, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर 15, में खुलेआम शराब बेची व खरीदी जा रही है।
शहर के लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सभी जिलों की सीमााएं सील है, प्रदेश की सीमा सील है, चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात है, उसके बाद भी लॉकडाउन में नैनपुर नगर में शराब आ कहां से रही है। शराब के शौकिन दो गुना ज्यादा कीमत में बिक रही शराब भी खरीद रहे हैं। जिन लोगों को देशी व अंग्रेजी नहीं मिल पा रही है. वे लोग नगर के कुछ इलाकों में महुवा की शराब पी रहे हैं। कुछ लोग दूसरे जिले की शराब को भी ऊंचे दामों में शहर में खपा रहे हैं।
पुलिस के कडे़ पहरे के बावजूद भी, नैनपुर नगर में लगभग प्रत्येक वार्ड में शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। केवल आवश्यक वस्तुओं और जीवन रक्षक दवाओं, सब्जियों के अतिरिक्त सभी का परिवहन बंद है। पुलिस प्रत्येक वाहन की जांच कर रही है। ऐसी परिस्थितियों में जहां एक ओर आवश्यक सामग्रियों की कमी होने से सब्जियों और अन्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं शासन के आदेश के बाद शराब दुकान बंद रहने के बावजूद शराब ठेकेदार की पौ बारह है। कोई भी जरूरत की सामग्री वाला वाहन तो दूर मोटर साइकिल सवार भी बिना पुलिस की अनुमति के नैनपुर नगर में नहीं आ सकता। बावजूद इसके लॉकडाउन के एक माह बीतने के बाद अंग्रेजी शराब की नैनपुर में कालाबाजारी और उपलब्धता बदस्तूर जारी है।
नैनपुर नगर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों की भरमार सी हो गई है, लेकिन शराब दुकान और परिवहन बंद होने के बावजूद शराब यहां तक पहुंच कैसे रही है। अब या तो ठेकेदार इतना होशियार है कि नैनपुर पुलिस के नाक के नीचे से आपूर्ती कर रहे हैं, या फिर यह सब नैनपुर पुलिस की शह पर हो रहा है। शराब माफिया लॉकडाउन का फायदा उठाकर डेढ़ से दोगुने दाम में शराब बेच रहे है। जरूरत की सामग्रियों की आपूर्ती में दिन ब दिन कमी आती जा रही है वहीं अंग्रेजी शराब की इतनी आसानी से उपलब्धता लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही नैनपुर पुलिस की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में आ रही है। जानकारों की मानें तो शराब ठेकेदार ने अपनी अंग्रेजी, देसी शराब खपाने के लिए नैनपुर नगर में लगभग प्रत्येक वार्ड में अपने एजेंट बनाकर रखे हैं। महीने दो महीने में आपकारी पुलिस एकाध एजेंट के पास से दो चार बॉटल पकड़कर कोटा पूरा कर लेती है। शेष समय शराब का परिवहन निर्बाध जारी रहता है।
शराब के लिए फोन से भी डील फाइनल हो रही है जिस्से घर तक डिलीवरी करा दी जाती है। वार्ड में 10-15 बोतलें रखने वाले एजेंट मौजूद हैं, जो होम डिलीवरी कर रहे हैं।
150 का क्वार्टर 250 रुपये, 300 का हाफ 500 रुपये में मिल रहा है। 110 वाली बीयर 250 में बिक रही है।
ठेकेदार व फुटकर विक्रेता अपनी मर्जी से मनमाने दामों में शराब बेच रहे हैं। हालांकि कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत की गई लेकिन आबकारी विभाग द्वारा हर बार केवल खानापूर्ति की गई नगर में चल रहे इस अवैध व्यापार की जानकारी नैनपुर पुलिस को भी है लेकिन किसी प्रकार की पहल व कार्रवाई आज दिन तक नहीं हुई। पुलिस की ओर से शराब बेचने वालों को टोकने वाला कोई नहीं है।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment