BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र कर रहा प्रशासन की मदद.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 29, 2021

शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र कर रहा प्रशासन की मदद..





रेवांचल टाईम्स :- मनेरी ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी में शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र के द्वारा कोरोना योद्धा ( पुलिस स्टाफ,ग्राम पंचायत कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सोसायटी कर्मचारी आदि) को भेंट स्वरूप वितरण की गई लगभग 40 सेफ्टी किट (मास्क, ग्लव्स,विटामिन सी टेबलेट, एनर्जी पाउडर, डेटॉल साबुन की बट्टी) शक्ति एसोसिएट युवा उत्थान केंद्र के संचालक  अभिलाष तिवारी ने बताया कि कोरोना जैसी भयंकर महामारी से बचाव  में हमारे कोरोना योद्धाओं कि यहम भूमिका है। इसी कड़ी में शक्ति एसोसिएट के द्वारा उन कोरोना योद्धाओं के लिए कोरोना सेफ्टी किट तैयार कर वितरण की गई एवं एसोसिएट के सदस्यों के द्वारा ओद्यौगिक क्षेत्र के ग्रामों में जाकर दीवाल लेखन किया गया साथ ही सड़क में पेंटिग के माध्यम से घर में ही रहने की सलाह दी गई। बताया कि विगत वर्ष भी शक्ति एसोसिएट प्रशासन के साथ रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहभागिता दे रहा था। विगत वर्ष एसोसिएट के द्वारा ओद्यौगिक क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में पोस्टर,दीवाल लेखन, मास्क वितरण, अनाज वितरण, चेक पोस्ट में लगे कर्मचारियों के लिए स्वल्पाहार  इत्यादि जैसे कार्य किए गए थे। उसी कड़ी में इस वर्ष जब कोरोना की दूसरी लहर ने प्रवेश किया  तब भी शक्ति एसोसिएट प्रशासन के साथ खड़ा रहा एवं कोरोना योद्धाओं के लिए सेफ्टी किट तैयार कर वितरण, दीवाल लेखन, सड़क में पेंटिग इत्यादि कार्य कर कोरोना की इस लड़ाई में प्रशासन का सहियोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में  अभिलाष तिवारी(संचालक),राहुल झरिया,ओमप्रकाश झरिया,पवन उपाध्याय,अर्पित झरिया,हेमंत विश्वकर्मा,शिल्पा झरिया एवं अन्य सदस्य कार्यक्रम पर शामिल रहे।


इनका कहना है

  हमारी टीम के द्वारा दीवाल लेखन,सड़क में पेटिग कर घर पर ही रहने का संदेश, स्वास्थ्य सेनानियों को कोरोना सुरक्षा किट का वितरण किया गया साथ है प्रशासन के हर सहयोग हम और हमारी टीम प्रशासन के साथ है। हम सभी मिलकर कोरोना पर विजय प्राप्त करेगे।

                    अभिलाष तिवारी


                          संचालक

                   शक्ति एसोसिएट युवा     

             उत्थान केंद्र (ओद्यौगिक क्षेत्र मनेरी)


संवाददाता बेनी लाल सिंगरोरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment