Breaking

revanchal times new

निःशुल्क राशन वितरण कराने सहायता अधिकारी नियुक्त....मोबाइल नंबर जाने



मण्डला 16 मई 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण एवं लॉकडाउन की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत चिन्हित हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 का राशन निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गए हैं। कुछ हितग्राहियों द्वारा माह अप्रैल या अप्रैल एवं मई 2021 का राशन कीमत का भुगतान कर प्राप्त किया जा चुका है। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे हितग्राहियों को आगामी तीन माह का राशन निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही पीएमजीकेएवाई योजनान्तर्गत प्रत्येक सदस्य को माह मई एवं जून 2021 के लिए कुल 10 किग्रा. गेहूं निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। ऐसा पात्र परिवार जिन्हें अभी तक राशन पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, अपने जनपद पंचायत या नगरपालिका से संपर्क कर टेम्पररी राशन पर्ची बनवा लें। इस राशन पर्ची पर परिवार को प्रत्येक सदस्य 3 माह के लिए 15 किलोग्राम नियमित राशन एवं 2 माह का 10 किलोग्राम पीएमजीकेएवाई गेहूं फ्री प्राप्त होगा। उक्तानुसार राशन प्राप्त करने में कोई समस्या हो तो क्षेत्रीय अधिकारियों को सूचित कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। विकासखण्ड जनपद मंडला एवं नगर बम्हनी के लिए एएसओ अनीता सोरते जिनका मो.नं. 7987772070 है। इसी प्रकार मोहगांव एवं घुघरी के लिए एएसओ मनोज पुराधिया मो.नं. 9425158629, जनपद एवं नगर बिछिया के लिए जेएसओ कल्पना परामानिक मो.नं. 9407031474, जनपद मवई के लिए जेएसओ पीतम डेहरिया मो.नं. 9589386069, जनपद एवं नगर नैनपुर के लिए जेएसओ रश्मि गौतम मो.नं. 9425850828, जनपद एवं नगर निवास, बीजाडांडी के लिए जेएसओ सुजीत परस्ते मो.नं. 9584880791 एवं जनपद नारायणगंज एवं नगर मंडला के लिए जेएसओ शिवराज सिंह का मो.नं. 7909389874 है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new